
सार
Greater Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रोड रेज की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक घटना घटना से ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 की मार्किट में हड़कंप मच गया। मार्किट के बीचो बीच चले लाठी डंडों से एक युवक लहूलुहान हो गया।
विस्तार
Greater Noida News : घटना यूपी के ग्रेटर नोएडा शहर की है। यहां के अल्फा-2 सेक्टर के जी तथा एच ब्लाक में आमने सामने एक बड़ी मार्किट है। इसी मार्किट में शुक्रवार को अचानक चीख पुकार व भगदड़ मच गई। बाद में यह मामला रोड रेज (सड़क पर बवाल) का निकला।
ग्रेटर नोएडा की अल्फा- 2 मार्किट में इस धटना के विषय में एक व्यक्ति ने ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज FIR में ग्रेटर नोएडा शहर के अल्फा 1 सेक्टर में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने पूरी घटना का डिटेल में जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से सेक्टर अल्फा- 2 की मार्किट आए थे। मार्किट के पास उन्हें कार सवार युवकों ने जबरन रुकवा लिया।
कार रुकते ही युवकों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Read Also - Noida News कहानी घर घर की : उद्योगपति परिवार का झगड़ा पहुंचा थानेग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर कस्बे से भी मारपीट की एक खबर आ रही है। जेवर थाना क्षेत्र के जेवर कस्बे में स्थित बनवारी लाल मोहल्ले में रहने वाले सचिन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में सचिन ने बताया कि वह अपनी बाइक से थोरा गांव से आ रहा था। गांव के रास्ते पर पानी भरा हुआ था। इस दौरान रास्ते से बाइक निकलते समय पानी के कुछ छींटे राहुल पुत्र जयकरण ग्राम रोही के ऊपर गिर गए।
पानी के छींटे गिरने पर राहुल ने उसकी बाइक रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मौके पर अपने तीन भाइयों को बुला लिया। चारों भाइयों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। झगड़ा देखकर मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। Greater Noida News