प्यार नहीं चढ़ा परवान, जीजा और नबालिक साली ने दी जान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:57 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिक साली ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने दोनों के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी ने बताया कि हबीबपुर पानी की टंकी के पास टावर वाली गली में किराए पर रह रहे मथुरा निवासी धर्मेंद्र मथुरा (उम्र 24 वर्ष) और उसके साथ रहने वाली नाबालिक लडकी ने एक दिन पहले ही एक कमरा किराए पर लिया था। अगले ही दिन दोनों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि कल ही यह दोनों किराये पर आये थे तथा पुलिस द्वारा लडकी के परिजनों से फोन बात की गई तो उन्होने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा और साली लगते है। लडके के परिजनों को भी सूचित किया गया है, पुलिस के अनुसार जीजा अपनी नाबालिक साली को बहला फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था। दोनों के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News