ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में लगेंगी लो हाइट की स्ट्रीट लाइटें
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
07 Oct 2023 09:11 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
07 Oct 2023 09:11 PM
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार को सिटी पार्क और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। एसीईओ ने सिटी पार्क में बने फुटपाथ के किनारे लो हाइट की डिजाइनर लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। कुछ जगह फुटपाथ टूट गए हैं, उसे रिपेयर करने और पार्क में बने जिम व झूलों को भी मेनटेन करने के निर्देश दिए।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया
सिटी पार्क के निरीक्षण और इसके रखरखाव के बार में सुझाव और निर्देश देने के बाद एसीईओ ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। स्टेडियम में उन्होंने मंगलवार से आयोजित होने वाले संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की फाइनल तैयारी का जायजा भी लिया। टूर्नामेंट से जुड़ी तैयारी के बारे में विस्तार पूर्वक संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
एसीईओ के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन, वरिष्ठ प्रबंधक वाईपी सिंह, प्रबंधक हरे कृष्णा चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारीगण मुख्य कायर्पालक अधिकारी के सुझावों और निर्देश को ध्याने से सुनते रहे और उसे अपनी डायरी में नोट भी किया। अधिकारियों से संतोष ट्राफी के फाइनल की तैयारी के सिलसिले में विधिवत जानकारी ली और उस टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा तैयार करने को कहा। साथ ही टूर्नामेंट को लेकर किसी को भी कोई व्यवस्थागत परेशानी न हो इसका ध्यान रखने को भी कहा है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।