
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी क्षेत्र के 18 गांवों में फ़र्ज़ी आवासीय योजना लेकर आए सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। इस भूमाफ़िया बिल्डर के खिलाफ रविवार, 1 अक्टूबर को बील अकबरपुर गांव में एक महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में आसपास के गांवों के किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। महापंचायत में भूमाफिया सर्वोत्तम बिल्डर को लेकर कई अहम फैसले लिए जाने हैं।
आपको बता दें कि भूमाफिया सर्वोत्तम बिल्डर द्वारा किसानों की जमीन हड़पने और दूसरे बिल्डर के प्रोजेक्ट को अपना प्रोजेक्ट बताकर 500 करोड़ से भी अधिक रुपये जुटाने का भंड़ाफोड़ हो चुका है। भूमाफिया सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ किसानों ने पहले ही महापंचायत बुलाए जाने का आह्वान किया था। जिसके तहत आज ग्राम बील अकबरपुर में किसानों की एक बड़ी पंचायत होने जा रही है। किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा (भूमि अधिग्रहण) के बैनर तले यह महापंचायत बुलाई गई है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र किसानों का आरोप है कि अंसल बिल्डर द्वारा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से उत्तम स्टील के नाम से क्षेत्र में टाऊनशिप लाने का लाईसेंस लिया था। जिसकी शर्तों को अंसल बिल्डर आज तक भी पूरा नहीं कर सका। इसके बावजूद अब अंसल बिल्डर क्षेत्र में सर्वोत्तम बिल्डर के साथ मिलकर सर्वोत्तम आवासीय योजना को लॉच कर रहा है। जिसके लिए बिल्डर के काम कर रहे दबंग किस्म के लोग आए दिन किसी ना किसी किसान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दादरी तहसील के बील अकबरपुर, दतावली, भोगपुर व रामगढ़ समेत 18 गांवों में भूमाफिया सर्वोत्तम बिल्डर कई प्रोजेक्ट लाने के नाम पर बड़े पैमाने पर बॉयर्स को अपने जाल में फंसा रहा है। इतना ही नहीं सर्वोत्तम बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा स्थित सुशांत मैगापोलिस प्रोजेक्ट को सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर नाम से बेचने की भी साजिश रची है, जबकि यह प्रोजेक्ट उत्तम स्टील एंड एसोसिएट और अंसल हाईटेक टाउनशिप बिल्डर का था। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने चेतना मंच के समाचारों का संज्ञान लेकर जब सर्वोत्तम बिल्डर के इस कारनामे की जांच शुरू की तो बड़ा खुलासा हुआ था।
दतावली, बील अकबरपुर, चम्रावली, रामगढ़ तथा भोगपुर आदि दर्जनों गांवों में सर्वोत्त्तम बिल्डर के नाम से कंपनी चलाने वाले भू-माफिया व उनके एजेंट सक्रिय है। सर्वोत्तम बिल्डर के कर्ताधर्ता प्लॉट व फ्लैट खरीदने के इच्छुक नागरिकों को हाईटेक सिटी बसाने का सपना दिखाकर अब तक 500 करोड़ रूपये से अधिक धन हड़प चुके हैं। सर्वोत्त्म बिल्डर नामक ठग ग्रुप ने 625 लोगों से तो पिछले 10 दिनों में ठगी की है। सभी 625 लोगों से प्रति व्यक्ति 39900 रूपए प्लॉट की बुकिंग के नाम पर वसूले गए हैं।