
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के जेपी ग्रीन सोसाइटी (Jaypee Green Society) में एक नौकरानी मकान मालिक के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आज सुबह जेपी ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले गौरव सिंह ने सूचना दी कि उनके यहां घरेलू कार्य करने वाली कुमारी गिरी ने उनके घर में फांसी लगा ली है मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमारी गिरी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुमारी गिरी मूल रूप से दार्जिलिंग वेस्ट पश्चिम बंगाल (Darjeeling West West Bengal) की रहने वाली थी और गौरव सिंह के यहां घरेलू नौकरानी का कार्य करती थी वह उनके घर में ही रह रही थी। मौके से मृतका की डायरी मिली है जिसमें उसने लिखे सुसाइड नोट में किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। Greater Noida News