बिल्डर-बायर्स विवाद को हल करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बड़ी पहल
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
08 Nov 2023 12:42 AM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा में बिल्डर या एओए और फ्लैट बायर्स के विवादों को हल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बड़ी पहल की है। बिल्डर या एओए की तरफ से फ्लैट बायर्स को ट्रांसफर मेमोरंडम के लिए एनओसी जारी न करने, सोसाइटी में एओए का गठन, सोसाइटी का आईएफएमएस फंड का हस्तांतरण जैसे विवादित मसलों को हल कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति आगामी 21 नवंबर व 12 दिसंबर और अगले साल 03 जनवरी को बैठक करेगी।
सोसाइटियों में होते रहते हैं विवाद
ग्रेटर नोएडा में करीब 200 सोसाइटियां विकसित हुई हैं। इनमें तमाम सोसाइटियां ऐसी हैं जिनके निवासियों व बिल्डर या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विवाद होते रहते हैं। कभी ट्रांसफर मेमोरंडम के लिए एनओसी जारी न करने पर तो कभी सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के गठन को लेकर अथवा कभी सोसाइटी के आईएफएमएस फंड का हस्तांतरण न किए जाने पर विवाद होता रहता है। आपस में विवाद बढ़ने पर प्राधिकरण तक शिकायतें पहुंच रही हैं।
Greater Noida News in hindi
विभाग इन मसलों को हल करने के लिए प्रयासरत
संबंधित विभाग इन मसलों को हल करने के लिए प्रयासरत हैं। विवादों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। शेष 8 सदस्य नामित किए गए हैं, जिनमें ओएसडी बिल्डर्स, महाप्रबंधक नियोजन, महाप्रबंधक परियोजना, महाप्रबंधक वित्त, प्रभारी विधि, प्रबंधक बिल्डर्स और क्रेडाई की तरफ से नामित दो सदस्य शामिल हैं। यह समित निवासियों और बिल्डर या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विवादों को बैठक कर सुलझाएगी। समिति ने इन मसलों को सुलझाने के लिए 21 नवंबर व 12 दिसंबर और अगले साल 03 जनवरी को बैठक की तिथि तय की है। तीनों ही तिथियों पर दोपहर बाद तीन बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चतुर्थ तल पर स्थित बोर्ड रूम में बैठक होगी। फ्लैट बायर्स व निवासियों से प्राप्त शिकायतों को इस समिति के समक्ष रखा जाएगा और उनका निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से बैठक की सूचना फ्लैट बायर्स को भी भेजी जाएगी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।