ग्रेनो को फरीदाबाद से जोड़ने वाला मंझावली पुल दीपावली तक शुरू होगा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:12 PM
Greater Noida News : ग्रेनो और फरीदाबाद के बीच बने मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जून में शुरू होगा। सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने जमीन खरीदने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 12 किसानों से सीधा बैनामा किया गया है। जबकि कुल 40 किसानों से जमीन खरीदी जानी है। विभाग ने दीपावली तक मंझावली पुल शुरू होने का दावा किया है। Greater Noida News
मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर पुल बनाया गया
फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर पुल बनाया गया है। इससे दोनों शहरों के बीच लोगों को नया रास्ता मिलेगा। हालांकि मुआवजा दर पर किसानों के साथ विवाद होने के कारण ग्रेटर नोएडा में 10 वर्ष से पुल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण व काम रुका हुआ था। प्रशासन ने जनवरी किसानों की सहमति से 3720 रुपये प्र वर्गमीटर की दर से मुआवजा तय किया।
मुरसदपुर, अफजलपुर, जगनपुर और अट्टा गुजरान गांव में 40 किसानों से कुल 68000 वर्गमीटर जमीन खरीदी जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कंचन वर्मा ने बताया कि अब तक 12 किसानों से जमीन का सीधा बैनामा कर लिया गया है। बाकी किसानों से भी बैनामा कराने की कार्रवाई की जा रही है। जून माह में मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। दो से तीन माह में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि दीपावली तक मंझावली पुल पर वाहन दौड़ने लगेंगे। Greater Noida News
किसानों से सीधा बैनामा कर जमीन ली जा रही
मंदावली पुल को जोड़ने के लिए जमीन खरीदने का काम शुरू हो गया है। किसानों से सीधा बैनामा कर जमीन ली जा रही है। जल्द ही जमीन खरीदकर सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-आधिपत्य ने बताया कि सड़क चार लेन की होगी 2.5 किमी लंबी सड़क होगी। मंझावली पुल से अट्टा गुजरान गांव के पास तक करीब 2.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है। अट्टा गुजरान के पास प्राधिकरण की सड़क बनी है। उससे मंझावली पुल तक सड़क बनने के बाद यातायात शुरू हो जाएगा। 2.5 किमी लंबी सड़क चार लेन की होगी। इस को बनाने के लिए बजट शासन को भेजा गया है। शासन से अभी बजट नहीं मिला है। Greater Noida News