ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में लगी भीषण आग, फ्लैट्स में कई लोगों के फंसने सूचना
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:27 PM
Greater Noida News : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग एक फ्लैट से फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई है। इमारत में आग लगने के कारण कई लोग फंसे होने की बात सामने आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभीग की टीम आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।
Greater Noida News
गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में लगी आग
घटना ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की है। जहां गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में भीषण आग लग गई। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई। दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
[video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/Greater-Noida-News.mp4"][/video]
कई लोगों के फंसे होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में आग लग गई है। सामने आया है कि सोसाइटी के टॉवर मे भीषण आग लगी है और पूरा टॉवर धुएं की चपेट में है। सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की दो गाड़ी मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक फ्लैट में लगी आग से कई अन्य फ्लैट्स मे आग फैलने की आशंका है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं सका है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।