बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल की कंपनी में लगी भयंकर आग, हो रहे धमाके
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:08 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाना सूरजपुर क्षेत्र के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक कंपनी में भयंकर आग लग गई है। कंपनी में लगी आग का धूंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस आग की घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गत्ता फैक्ट्री में लगी इस भयंकर आग से काफी दूर तक धूंआ फैला हुआ है। आसमान में भी धुएं का गुब्बार देखा जा सकता है।
[video width="832" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-13-at-5.38.36-PM.mp4"][/video]
दमकल अधिकारी ने दी जानकारी
दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने इस घटना को लेकर बताया कि यह अग्निकांड ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि सूरजपुर इंडस्ट्रियल साइट में एक गत्ते बनाने की फैक्ट्री में यह आग लगी है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।
खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ी आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।