Greater Noida News : किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ की एक बैठक दनकौर कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व मे हुई। बैठक कि अध्यक्षता पप्पू प्रधान व संचालन बृजेश नागर नवादा ने किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया 20 जनवरी को किसान एकता संघ सदर तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा लगातार क्षेत्र के किसानों को पटवारी द्वारा परेशान किया जा रहा है। किसान अपने कार्य कराने के लिए तहसील के लगातार चक्कर काटने के बाद भी किसानों का कार्य नहीं हो पा रहा है। तहसील पर लेखपाल व अधिकारी तहसील से नदारद रहते हैं जिससे क्षेत्रीय किसानों में भारी रोष है जिसके विरोध में सदर तहसील पर कल सुबह 12 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा।