Greater Noida News : नाबालिग से दुष्कर्म 11 सितंबर को, एफआईआर 22 अक्टूबर को, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं
Noida News: Rape of a girl looking for a rented room
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। मासूम बच्चों को भी अन्याय और उत्पीड़न से सुरक्षा देने में बिसरख थाने की पुलिस की कोई दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं, बच्चियों के साथ हैवानियत करने वाले खुलेआम घूमते हैं और पीड़ित को धमकाते हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। ऐसा ही एक वाकया बिसरख थाने का है। थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित एक कालोनी में नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की गई। काफी जद्दोजहद के बाद उस घटना की एफआईआर तो दर्ज कर ली गई, लेकिन पीड़ित परिवार को अब भी कार्रवाई का इंतजार है।
Greater Noida News :
जानकारी के मुताबिक नोएडा के कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव निवासी की नाबालिग बेटी के साथ बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 11 सितंबर की है। पीड़िता का पिता बेटी के साथ हुए अत्याचार की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी और थाने का चक्कर लगाते रहे। आखिर, लगभग एक माह 11 दिन बीतने के बाद मासूम के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। बिसरख कोतवाली की पुलिस ने 22 अक्टूबर को एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में उसकी दिलचस्पी नहीं है। रिपोर्ट दर्ज होने के आठ दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
Greater Noida News :
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के लगभग डेढ़ माह बाद रिपोर्ट दर्ज हो गई। उसमें दुष्कर्म के लिए आईपीसी की धारा-376 के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा-5 व 6 लगाई गई है। लेकिन, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वे खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इस बात की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन अब तक उसे संतोषजनक भरोसा नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्हें आशंका है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।