
Greater Noida News : (चेतना मंच)। सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल सब्जी विक्रेता अपने घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
मूलरूप से नगला चौकी थाना सहसवान जनपद बदायूं निवासी कोमल अपनी पत्नी भूदेवी व भाई कुंवरपाल के साथ डाढा गांव में किराये के मकान में रह रहा है। कोमल सब्जी बेचने का काम करता है। रविवार की रात वह सुपरटेक गोल चक्कर के पास सब्जी बेचने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से कोमल घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
थाना प्रभारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कोमल की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में घटना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर घटना की कड़ी जोडऩे का प्रयास कर रही है। इस संबंध में कोमल की बेटी उषा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Read Moere - IPS Prabhakar Chaudhary : UP के IPS अधिकारी प्रभाकर चौधरी का बरेली से हुआ तबादला बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रेंडथाना दादरी क्षेत्र के न्यादरगंज मोहल्ले में लोहे के जाल चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने मौके पर रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
नादरगंज मोहल्ले में नालियों के ऊपर लगे जाल पिछले कई दिनों से चोरी हो रहे थे बीते रात्रि राम भवन के पास लोहे के जाल चोरी कर ले जा रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का जाल भी बरामद हुआ है इस संबंध में उमेश कुमार शर्मा ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। Greater Noida News