Greater Noida News : रेलवे ट्रैक पर मिला लापता डाक्टर का शव
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:36 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। दनकौर कस्बे में रेलवे लाइन के पास एक डाक्टर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद दनकौर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि डॉक्टर कर्ज में डूबा हुआ था। अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है।
Greater Noida News :
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 3 नवंबर को डॉक्टर सिकंदराबाद के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब परिवारवालों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि डॉक्टर सिकंदराबाद ही नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद 6 नवंबर को पीडि़त परिवार ने दनकौर कोतवाली में डॉक्टर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। डॉक्टर पिछले करीब 25 सालों से जेवर में रहते थे। 62 वर्ष के क्षेत्र में लोकप्रिय डाक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
बीते 3 नवंबर को डॉक्टर सिकंदराबाद के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब परिवारवालों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि डॉक्टर साहब सिकंदराबाद ही नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद आज 6 नवंबर को पीड़ित परिवार ने दनकौर कोतवाली में डॉक्टर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
Greater Noida News :
डॉक्टर पिछले करीब 25 सालों से जेवर में रहता था। लोगों का कहना है कि रोजाना उनके पास करीब 150 मरीज आते थे। जांच में पता चला है कि उन्होंने आरएमपी डिग्री की थी। जिसके बाद उन्होंने जेवर में क्लीनिक खोला था। लोगों का कहना है कि डॉक्टर का स्वभाव काफी अच्छा था। वह आधी रात को भी लोगों की मदद करने के लिए चले जाते थे। काफी बार तो ऐसा हुआ है कि उन्होंने मरीजों से पैसे तक नहीं लिए थे। इसके बाद इस घटना के बाद पूरे जेवर में मातम छा गया है।