Greater Noida News : घर में घुसकर मां-बेटों की लाठी-डंडों से पिटाई, आधा दर्जन हिरासत में
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:54 PM
Greater Noida News : थाना जेवर के अंतर्गत मोहल्ले सलिलयान में दबंगों ने रात के वक्त एक घर पर धावा बोलकर एक महिला और उसके दो पुत्रों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में महिला और उसके दोनों बेटे घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों हिरासत में ले लिया। मामले में पीड़ित परिवार के मुखिया ने जेवर कोतवाली पुलिस को छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
इस मामले को जातिगत रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आरोप है कि जातिगत रंजिश को लेकर एक दर्जन से अधिक युवकों ने राकेश शर्मा के मकान पर धावा बोलकर उनकी पत्नी अनीता देवी समेत उसके दो पुत्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर घायल दिया।
Greater Noida News in Hindi
आराम करते समय किया हमला
Greater Noida News : तहरीर के अनुसार मोहल्ले के ही अमित उर्फ भौचू,अजीत उर्फ सोनू, प्रवीन जाटव, नितिन उर्फ दरिया, नितिन समेत करीब एक दर्जन अज्ञात युवकों ने हाथों में लाठी-डंडे और नुकीले हथियार लेकर राकेश शर्मा के मकान पर धावा बोल दिया। उस समय उनकी पत्नी अनीता देवी, पुत्र अशोक उर्फ पाशा और अमित चारपाई पर लेटकर आराम कर रहे थे।
आरोप है कि छह नामजद सहित अन्य लोगों ने घर में मौजूद सभी लोगों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वहां पहुंचे आस-पास के लोगों के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी की। लोगों ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी एससीएसटी एक्ट की तहरीर देकर पड़ोस के लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया है।
खिलाड़ी पर भी जानलेवा हमला करने का आरोप
Greater Noida News : पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी प्रवीन और नितिन उर्फ दरिया सहित एक दर्जन लोगों ने गत 18 अप्रैल को भी राज्य स्तर के खिलाड़ी कपिल प्रताप सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उस घटना के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
पहले से है आपराधिक इतिहास
बताया जाता है कि हमलावरों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें अमित उर्फ भौचु लगभग एक सप्ताह पहले ही बलात्कार के मामले में एक वर्ष बाद जेल से निकलकर बाहर आया है। इसके अलावा प्रवीन जाटव और नितिन उर्फ दरिया भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ जेवर कोतवाली में संगीन मामले दर्ज हैं।
Noida News : एमिटी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम त्योहारदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।