
सामाजिक विकास के लिए निःस्वार्थ व उत्कृष्ट कार्य कर रही फरीदाबाद की उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट, मध्य प्रदेश की सुचेता सिंह, ह्मबीर सिंह, वैशाली ( गाजियाबाद) की सर्च माई चाइल्ड फाउंडेशन, दिल्ली की धून फाउंडेशन की कविता कुमार को नवरत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके बाद राजस्थानी, बृज लोकगीतों से स्वप्निल डांस एकेडमी व अंजना अंजुम ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान बाराबंकी के शिक्षाविद रत्नेश कुमार को श्रीमती सोनिया कोहली स्मृति सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार, फतेहपुर की आयोम वेलफेयर सोसायटी को श्री कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार, नोएडा की शैल माथुर को नवरत्न दयारानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, नोएडा से हमारा कर्तव्य के दिनेश पांडेय को श्री आकाश सक्सेना स्मृति यंग एचीवर्स एवार्ड, महाराष्ट्र के हेल्पिंग हैंड के रमाकांत अग्रवाल को श्री जेबी जयरथ स्मृति पुरस्कार से सम्मानित कर अंग वस्त्र व प्रशस्ति चिह्न के साथ प्रत्येक को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार का एफबी निगम स्मृति पुरस्कार मदरहुड की एकता सहगल को मिला। इसमें एकता सहगल को प्रशस्ति चिह्न और अंगवस्त्र के साथ 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना काल के विषम दौर में निःस्वार्थ समाजसेवा करने वाले वी केयर अभियान के कोल अमिताभ अमित, एनईए, नोएडा लोक मंच, एमएसएमई, एसईटीयू फाउंडेशन, रामा फाउंडेशन, महिला शक्ति सामाजिक समिति, हेल्पिंग हैंड नोएडा, जनजागृति फाउंडेशन, निवेदा फाउंडेशन, इटरनल एनर्जी, सद्भावना सेवा संस्थान, नेफोवा, एसईएफआई, एक्टिव सिटीजन टीम ग्रेटर नोएडा, रॉबिनहुड आर्मी, मारवाड़ी युवा मंच, बिभारते, नोवरा, चौलेंजर ग्रुप, शहीद भगत सिंह सेना सहित 25 लोगांे को नवरत्न सुपर हीरोज एवार्ड से सम्मानित किया गया। कवि ओम रायजादा ने काव्यपाठ किया। जीटीवी सारेगामा फेम व नवरत्न फाउंडेशन्स के ब्रांड एंबेसडर दिवाकर शर्मा ने खूबसूरत सुरमई प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ,अनिल सिंह, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन और आदित्य गिडियाल आदि उपस्थित रहे।