
Greater Noida : बहुत पुरानी ग्रामीण कहावत है कि ''घर वाले दूर पड़ोसी नेडे''। यानि पड़ोसी हमारा सबसे बड़ा सहयोगी व साथी होता है। जब कोई पड़ोसी बुरा काम करे तो उसे गद्दार ही कहा जा सकता है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जारचा थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की बेटी के साथ रेप करके पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। जारचा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पूरे क्षेत्र में पड़ोसी के इस बुरे काम की व्यापक निंदा हो रही है।
जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला राहुल बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को समाना नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी किशोरी के पड़ोस में रहता था और उसका किशोरी के घर पर आना जाना था। किशोरी को अकेला देखकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Greater Noida