
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक क्षेत्र के चुहड़पुर गांव से एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना इकोटेक वन में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के चुहड़पुर गांव में किराये पर रहने वाले रमेश (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 25 सितंबर की रात उनकी 17 वर्ष की बेटी को पड़ोस में रहने वाला रोहित पुत्र अवध बिहारी निवासी पीलीभीत बहला-फुसलाकर भाग ले गया। उन्होंने अपनी बेटी तथा रोहित की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर किशोरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बरौला टी पॉइंट से एक युवती से लूट गया आईफोन, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस सेक्टर-47 की सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्रतीक समिति की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकला हड़बड़ी में उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह गिर पड़ा। पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को दबोच लिया तलाशी में इसके पास से तमंचा कारतूस आईफोन मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम धीरेंद्र उर्फ धीरज परिहार उर्फ लंबू उर्फ कनपुरिया निवासी जनपद हमीरपुर बताया। पकड़ा गए धीरेंद्र ने पूछताछ में स्वीकार किया कि बरामद आईफोन मोबाइल उसने दो दिन पूर्व बरौला टी पॉइंट के पास ई रिक्शा में जा रही एक युवती से छीना था।