ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। कुलेसरा गांव निवासी एक भाजपा नेता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के नाम पर अपनी दुकानदारी चला रहा है। जिसकी चर्चा नोएडा से लेकर लखनऊ तक हो रही है। बताते चलें कि कुलेसरा का दबंग नेता भाजपा का तथा कथित नेता ऊर्जा मंत्री के नाम पर अपनी दुकानदारी कर रहा है। एक तरफ भाजपा की प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचारियों एवं माफियाओं पर प्रहार दर प्रहार कर रही है। वहीं यह भाजपा नेता ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को बदनाम करने के अभियान में जुटा है।
ऊर्जा मंत्री को बदनाम करने की साजिश कर रहा
मकान दुकान प्लाट एवं अन्य तमाम कार्यों में हमेशा विवादों के घेरे में रहा यह नेता अब ऊर्जा मंत्री को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। क्षेत्र में किसी दुकान या मकान का कोई विवाद हो तो यह नेता जी हर जगह पार्टी का और मंत्री जी का हवाला देकर अपना दबाव बनाते हैं, और उसका लाभ उठाते रहते हैं। इसके अलावा भी कोई भी विवादित मामला हो या अन्य कार्य ये नेता जी हर जगह अपना दखल रखते हैं। और हर जगह मंत्री जी का हवाला देकर और पार्टी का नाम इस्तेमाल करके उसमें दखलंदाजी रखते हैं और दवाब बनाकर उसे हल करवाते हैं, बाद में उसका फायदा उठाते हैं।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा से चर्चा में आए
हाल ही में ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा में भी उक्त नेता चर्चा में आया था। पहले नेता जी गत वर्ष भूमिहार ब्राह्मïण सम्मेलन आयोजित कर उर्जा मंत्री के नजदीक आया और अब अपना खेल शुरूकर दिया है। ऊर्जा मंत्री के नाम को इस्तेमाल करके अपना दबदबा बनाए हुए है। और थाना हो या प्रशासन हर जगह से इस नाम का फायदा उठाते हुए अनाप शनाप कार्यों का निष्पादन करवाता रहता है। और इस तरह उसकी दुकानदारी खूब चल रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।