यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश और व्यवसाय की नई संभावना, 8 मई से नई योजनाएं
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:45 PM
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में निवेश और व्यवसाय की नई संभावनाओं का द्वार खुलने जा रहा है। प्राधिकरण आठ मई से विभिन्न श्रेणियों में भूखंडों की नई योजनाएं शुरू करने जा रहा है। इसमें होटल निर्माण, व्यावसायिक दुकानें, ईंधन स्टेशन, औद्योगिक भूखंड, प्ले स्कूल, नर्सिंग होम, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और सामाजिक संस्थानों के लिए भूखंड शामिल हैं।
सात भूखंडों को होटल निर्माण के लिए आरक्षित किया
सेक्टर-28 और 29 में प्राधिकरण ने सात भूखंडों को होटल निर्माण के लिए आरक्षित किया है। यहां तीन, चार और पांच सितारा होटल विकसित किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून रखी गई है। प्राधिकरण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं लाई जा रही हैं। प्ले स्कूल के लिए 16 भूखंड, एक विश्वविद्यालय और एक मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
एमएसएमई से लेकर टॉय पार्क तक औद्योगिक भूखंडों की योजना
यीडा ने इस बार औद्योगिक भूखंडों की योजना दो श्रेणियों में तैयार की है। 8000 वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले 50 भूखंडों में टॉय पार्क (2), अपेरल पार्क (10), हस्तशिल्प पार्क (5) और सामान्य एमएसएमई इकाइयों (33) के लिए अवसर है। 8000 वर्गमीटर से अधिक के 5 भूखंडों में टॉय पार्क (2), अपेरल पार्क (1) और सामान्य औद्योगिक इकाइयों (2) को शामिल किया गया है। इन योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है, जबकि ई-नीलामी 10 जुलाई 2025 को होगी।
ई-नीलामी 16 जुलाई को की जाएगी
ई-नीलामी 16 जुलाई को की जाएगी। सेक्टर-22डी में प्राधिकरण निर्मित दुकानों की योजना लाई जा रही है। इनमें तीन दुकानें भूतल और दो प्रथम तल पर स्थित हैं। आवेदन 6 जून तक होंगे, जबकि ई-नीलामी 27 जून को होगी। इसके अलावा सेक्टर-22ए में व्यावसायिक फुटप्रिंट के लिए छह भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी ई-नीलामी 9 जुलाई को होगी। सेक्टर-20 और 22डी में दो फ्यूल फिलिंग स्टेशन के लिए भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। आवेदन 6 जून तक होंगे और ई-नीलामी तीन जुलाई को होगी। Greater Noida News