
Greater Noida : उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बेहद ही सराहनीय काम किया है। बुधवार को लापता हुए तीन बच्चों को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने चंद ही घंटों में तलाश कर लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों को सकुशल वापस पाकर अभिभावकों ने पुलिस का आभार जताया है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिसरख से गुरुवार को तीन बच्चे खेलते हुए अचानक से लापता हो गए थे। बताया जाता है कि यह तीनों बच्चे खेलते खेलते अपने घर से दूर निकल गए थे। काफी देर तक भी बच्चों के वापस न आने पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना बिसरख पुलिस को दी गई।
बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि, थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र के अंतर्गत 3 बच्चे जिनमें दो बच्चों की उम्र लगभग 5 वर्ष व एक बच्ची जिसकी उम्र 3 वर्ष है, घर से खेलते हुए कहीं चले गए, सूचना पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व आसपास बच्चों को तलाश किये जाने लगा। पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुये तीनों बच्चो को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।