अब IIT के इंजिनियर पिलाएंगे ग्रेटर नोएडा वालों को गंगाजल
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
18 May 2024 08:10 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में गंगाजल आपूर्ति का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रेटर नोएडा में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए गंगाजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। गाजियाबाद के मुरादनगर की गंग नहर से पाइपलाइन डालकर ग्रेटर नोएडा तक गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। गंगाजल डेढ़ साल पहले ग्रेटर नोएडा आना शुरू हुआ था। डेढ़ साल में ही गंगाजल की आपूर्ति बहुत बुरी ढंग से प्रभावित हुई है। अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली के इंजीनियरों की टीम लगाकर गंगाजल आपूर्ति को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है।
आईआईटी की टीम को लगाया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO रवि कुमार एनजी ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति में आए दिन समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने आईआईटी की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम न सिर्फ समस्या का पता लगाएगी बल्कि उसे दूर कैसे किया जा सकेगा, इसका भी निराकरण खोजेगी। इसके बाद प्राधिकरण उसी दिशा में काम आगे बढ़ाएगा।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के 40 सेक्टरों में गंगाजल आपूर्ति शुरू कराई थी और इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ साल पहले किया था। सर्दियों में तो गंगाजल की ले-देकर आपूर्ति हो गई थी, लेकिन पिछली गर्मियों से लेकर अभी तक लगातार गंगाजल की आपूर्ति में व्यवधान आते रहे हैं और एक भी दिन सही तरीके से निवासियों को गंगाजल नहीं मिल पाया है। आए दिन पाइप लाइन फटने के कारण गंदा पानी आपूर्ति प्राधिकरण ने पीना पड़ रहा है। शहर में लगातार हो रही शासन बाजल आपूर्ति इस समस्या को लेकर प्राधिकरण ने पिछले साल भी कुछ प्रयास किए थे, लेकिन उनका खास लाभ नहीं हो पाया और इस बार गर्मी शुरू होने के बाद से गंगाजल आपूर्ति की स्थिति खराब हो गई। इस बार शासन ने मामले का संज्ञान लिया और जांच कराने के लिए प्राधिकरण को निर्देश दिए। CEO रवि कुमार एनजी ने गंगाजल आपूर्ति को लेकर IIT की टीम को इस समस्या और समाधान तलाशने के निर्देश दिए हैं।