शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को अग्रणी बनाने में जुटें अधिकारी : डीएम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:37 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:37 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के जल्द से जल्द कायाकल्प करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शैक्षिक स्तर में सुधार के निर्देश
नोएडा के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शैक्षिक स्तर में सुधार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वर्या लक्ष्मी ने पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से शिक्षा विभाग के वर्तमान तक के कार्यों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा प्राधिकरण व अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों का कायाकल्प का कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने की कार्रवाई की जाए एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिन विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य चल रहा है निरंतर उनकी मॉनिटरिंग की जाए।
Greater Noida News in hindi
छात्रों को हस्तांतरित की गई धनराशि का अध्यापक निरंतर मॉनिटरिंग करें
उन्होंने जिला टास्क फोर्स के द्वारा विद्यालयों में किये गये निरीक्षण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता व जुराब खरीदने के लिए जो धन राशि हस्तांतरित की जाती है अध्यापक निरंतर उसकी मॉनिटरिंग करें। डीएम ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके जनपद की शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता लाने एवं शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं का शत-प्रतिशत पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि जनपद शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश की रैकिंग में अग्रणी स्थान बना सकें।
मिड डे मील की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए की प्राथमिक विद्यालय में पढऩे वाले छात्र छात्राओं को जो मिड डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनी रहे एवं विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं भी पढऩे वाले छात्र छात्रों को मानकों के अनुरूप प्राप्त हो। बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वर्या लक्ष्मी ने किया।
बैठक में यह लोग रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, डायट के प्राचार्य राज सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।