Greater Noida News : कार में लिफ्ट देकर वृद्ध को ठगा, पुलिस जांच में जुटी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:01 PM
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में कार सवारों द्वारा एक वृद्ध को लिफ्ट देकर उसके साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। कार सवार ठगों ने वृद्ध को पुलिस चेकिंग के नाम पर डराया और उसकी सोने की अंगूठी व 6 हजार रुपए ठग लिए। इसके बदले ठगों ने उक्त वृद्ध को लिफाफे में भरी रद्दी थमा दी।
Greater Noida News in Hindi
Greater Noida News : पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ग्राम रणुजा निवासी श्रीचंद ने बताया कि वे एक्सप्रेस-वे पर परी चौक के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी। कार सवार तीन व्यक्तियों ने उन्हें परी चौक तक छोड़ने की बात कही।
श्रीचंद के अनुसार कार में सवार होने पर आरोपियों ने बताया कि वे सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते में पुलिस चेकिंग कर सकती है, ऐसे में वह नगदी व जेवरात को एक लिफाफे में रख दें।
उतरवा ली सोने की अंगूठी
Greater Noida News : कार सवार युवकों की बातों में आकर श्रीचंद ने 6 हजार रुपए और अंगूठी उनके द्वारा दिए गए लिफाफे में रख दी। श्रीचंद ने बताया कि कार सवार युवकों ने उन्हें घरबरा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर उतारकर लिफाफा वापस कर दिया और वहां से चले गए।
श्रीचंद के अनुसार जब उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा, तो उसमें से अखबार और स्टेपलर पिन निकली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार सवार ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नंबर पता करने का प्रयास कर रही है।
Noida Super Kings: आज पहली बार अपना जलवा बिखेरेगी नोएडा की टीम, लोगों में मैच को लेकर गज़ब का उत्साहदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।