चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी सीमा हैदर ने परिवार के साथ फोड़े पटाखे, हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:15 AM
Greater Noida News: अमन भाटी/ पबजी गेम से हुए प्यार में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सीमा द्वारा पहले तो हरियाली तीज का त्यौहार पूजा पाठ के साथ मनाया गया फिर सीमा ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजी थी। वहीं कल सीमा ने कुछ हटकर करके दिखाया है। सीमा द्वारा ग्रेटर नोएडा में कल चंद्रयान तीन की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए उपवास रखा गया। चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद सीमा और सचिन के परिवार ने मिलकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में नारंगी पटाखे की पेटी जलाकर अपनी खुशी जाहिर की गई।
https://twitter.com/i/status/1694578741413028213
हिंदू धर्म को अपनाकर हिंदुस्तानी रंग में ढल चुकी है सीमा
Greater Noida Latest News : आपको बता दे की सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है और उनके चार बच्चे हैं। सीमा और सचिन पब्जी गेम के द्वारा मिले और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के प्यार का बुखार इतना सर चढ़ गया कि सीमा अपना सब कुछ छोड़कर सचिन के लिए अपने बच्चों को लेकर भारत के ग्रेटर नोएडा के रबूपुराचली आई। सीमा अब पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंग में ढल चुकी हैं और हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। सीमा द्वारा हर हिंदू त्यौहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
तबीयत खराब होने के बावजूद भी रखा था उपवास
Chandryaan 3 : सीमा भारत के प्रति देश भक्ति दिखाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ती । 15 अगस्त को सीमा ने बड़ी शान से तिरंगा भी फहराया था। कल जब चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए पूरे देश भर में भगवान से प्रार्थना की जा रही थी वही सीमा द्वारा कल तबीयत खराब होने के बावजूद भी पूरे दिन उपवास रखा गया। और भगवान से चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई। चंद्रमा पर चंद्रयान तीन द्वारा सफलतापूर्वक भारत का झंडा लगने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर झूम उठी थी। इसी खुशी में सीमा ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पटाखे की पेटी जलाई और नाचते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।