एक बार फिर ग्रेनो पुलिस का हुआ बदमाश से आमना-सामना, घायल हुआ आरोपी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:02 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने पिछले दिनों देवला गांव में एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मेट्रो डिपो गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया। जिस पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सुनील पुत्र धनवीर निवासी ग्राम कठहरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रुप में हुई है।
ये सामान हुए बरामद
बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पल्सर व एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है। बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उसने 20/21 अक्टूबर 2024 की रात्रि में देवला में एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के एटीएम तोडऩे का प्रयास किया गया था। बदमाश के विरूद्ध थाना ईकोटेक थर्ड में भी एक लूट का मुकदमा दर्ज है। Greater Noida News