
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित विख्यात मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो में एक कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मचारी आक्रोशित है। कर्मचारी की मौत के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित ओप्पो कंपनी में एक कर्मचारी के काम करते वक्त मौत हो गई थी। बताया जाता है कि जिस कर्मचारी की काम के दौरान मौत हुई है, वह पिछले आठ साल से यहां पर काम कर रहा था, लेकिन कंपनी के प्रबंध तंत्र की ओर से मृतक कर्मचारी के परिजनों को कोई राहत प्रदान नहीं की गई, इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को कंपनी गेट के बाहर ओप्पो कंपनी के प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया।
इन कर्मचारियों का कहना है कि आठ साल से काम कर रहे कर्मचारी को हटा दिया था, जिसके बाद कर्मचारी ठेकेदार के अंडर में काम करने लगा और तनाव में रहने लगा। हंगामा कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि प्रबंध तंत्र द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। Greater Noida News