Greater Noida News : प्रकाश इंस्टिट्यूट ग्रेटर नोएडा में हुआ आयोजन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:23 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। प्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ ग्रेटर नोएडा के सभागार में युवाओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट फोन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की पत्नी श्रीमती आकांक्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं स्मार्टफोन बांटे। यह वितरण संस्थान में छात्रों को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे, स्मार्टफोन एवं लैपटॉप एक ऐसा तकनीकी हथियार है। जिसकी छात्र-छात्राओं को अति आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने छात्र -छात्राओं को लैपटॉप , स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर प्रकाश इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन डॉ बीएस चौहान, डायरेक्टर डॉ श्रीमती संगीता चौहान ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का भी योगदान रहा।