ग्रेनो में ओटीएस को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को जुर्माने में भारी छूट
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:18 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:18 PM
Greater Noida News : ग्रेनो प्राधिकरण ने फ्लैट खरीदारों को राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को मंजूरी दे दी है। यह योजना 30 जून 2025 तक लागू रहेगी। योजना के तहत प्रीमियम, अतिरिक्त प्रतिकर और लीज डीड में देरी पर लगे भारी-भरकम जुर्माने में अर्थदंड से छूट दी जाएगी। इस योजना से लगभग पांच हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही प्राधिकरण को भी लगभग सैकड़ों करोड़ रुपये की बकाया राशि मिलने की उम्मीद है।
बोर्ड की मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया
प्राधिकरण के संपत्ति विभाग ने यह प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में रखा था। जिसे बोर्ड की मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया था। एसीईओ सुनील कुमार ने इसका कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण का मानना है कि इससे वर्षों से अटकी लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होगी और फ्लैट मालिकों को कानूनी स्वामित्व भी मिल सकेगा। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
पेनाल्टी पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी
आदेश के मुताबिक 121 वर्गमीटर तक के बहुमंजिला फ्लैट्स पर लीज डीड में देरी की पेनाल्टी पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। प्रीमियम, प्रतिकर पर लगे ब्याज और जुर्माने में भी राहत मिलेगी। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के इस निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर लीज डीड नहीं करवा पाए थे और भारी पेनल्टी की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे।
कल से शुरू होगी ग्रुप हाउसिंग की भूखंडों की योजना
ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग के 17 भूखंडों की बहुप्रतीक्षित योजना 9 मई से शुरू हो रही है। इस योजना में आवेदन प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी, जबकि 27 जून को ई-नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह योजना सेक्टर-17, सेक्टर-18 और सेक्टर-22डी में लागू की जा रही है। इनमें सेक्टर-17 में 5, सेक्टर-18 में 6, और सेक्टर-22डी में भी छह भूखंड शामिल हैं। भूखंडों की आवंटन दर 52,500 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है। इन भूखंडों पर करीब 20 हजार से अधिक फ्लैटों का निर्माण संभावित है। खास बात यह है कि एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसी मेगा प्रोजेक्ट्स के पास होने के कारण इस योजना को लेकर बिल्डरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। Greater Noida News