अद्भुत है हमारी शिक्षा, संस्कृति और संस्कार : धीरेन्द्र सिंह
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:23 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:23 PM
ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र से विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशियों द्वारा मध्यकाल में नष्ट की गई हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति को पुर्नजीवित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह बात कस्बा दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 80 छात्राओं को कलाई घड़ी भेंट की।
पहले व्यापारी यहां से पलायन कर रहे थे, अब लौट रहे
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कॉलेज में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशियों द्वारा मध्यकाल में हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति को नष्ट किया गया था, लेकिन उस शिक्षा पद्धति को पुर्नजीवित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दृढ़ और कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जनपद गौतमबुद्धनगर में गुंडागर्दी का आलम था, व्यापारी यहां से पलायन कर रहे थे, लेकिन यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद, यहां का परिदृश्य बदला और व्यापारी पुन: लौटकर आने लगे। अब गुंडे और बदमाश प्रदेश छोडक़र भाग रहे हैं।
विधायक ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति बहुत ही उत्कृष्ट है। हमें भगवान श्रीराम जैसा चरित्र रखना पड़ेगा और भरत जैसा भाई बनना पड़ेगा। आज के युग में हमें अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने ग्रेजुएशन की छात्राओं और समस्त महिला स्टाफ के साथ कस्बा दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मार्ग पर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस मौके पर राष्ट्रीय किसान कल्याण परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी, डिग्री कॉलेज के सचिव रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गिरीश कुमार वत्स, करण नागर, अमित नागर, पुनीत कुमार, वीरे कसाना, जितेंद्र नगर, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, नीरज नवादा, शैलेंद्र गोविल व सर्वेंद्र कपासिया व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।