पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की हुई गोदभराई, मुंह बोले भाई ने पूरी कराई रस्म
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
05 Mar 2025 09:22 PM
Greater Noida News : सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से सारे रिश्ते नाते तोड़कर भारत आई पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर (Seema Haider) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के रबूपूरा में अपने पति सचिन के साथ खुशहाल जीवन बिता रही सीमा हैदर के सुर्खियों में रहने का कारण है सीमा हैदर की गोदभराई। हाल ही में पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर (Seema Haider) की गोद भराई की रस्म का आयोजन ग्रेटर नोएडा के रबूपूरा गांव में हुआ। जहां उनके मुंह बोले भाई एडवोकेट एपी सिंह ने ये रस्म अदा की। ग्रेटर नोएडा के रबूपूरा गांव में हुई गोदभराई की रस्म में सीमा-सचिन के परिवार के कई लोग शामिल रहे।
सचिन के प्यार में लिया था पाकिस्तान छोड़ने का फैसला
बता दें कि, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर (Seema Haider) का गर्भावस्था का नौंवा महीना शुरू हो चुका है और वह जल्द ही सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली है। गौरतलब है कि सीमा और सचिन की मुलाकात पब्जी खेलते वक्त हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आने का निर्णय लिया और अपने चार बच्चों के साथ सचिन के पास पहुंची। जिसके बाद दोनों ने काफी मुश्किलों का सामना कर एक-दूसरे से शादी रचा ली।
सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है सीमा हैदर
सचिन मीणा और सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपूरा गांव में अपने छोटे से परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। एक तरफ जहां सीमा सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ सचिन और सीमा दोनों यूट्यूब के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के वीडियो शेयर कर रहे हैं जिससे उनका गुजारा चल रहा है। बता दें कि, सीमा और सचिन की जिंदगी को लेकर लोगों में काफी गहरी दिलचस्पी है जिसके कारण वे हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि, उनकी भारतीय नागरिकता को लेकर विवाद भी उठ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। Greater Noida News
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।