ऑपरेशन सिंदूर पर बोली पाकिस्तान की भगोड़ी सीमा हैदर
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:44 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर ने भी भारत के ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रतिकिया दी है। ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा हैदर वही पाकिस्तानी महिला है जो पाकिस्तान से भागकर भारत के ग्रेटर नोएडा में आई है। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा में अपने आवास से एक वीडियो संदेश जारी करके ऑपरेशन सिन्दूर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ऑपरेशन सिन्दूर पर क्या बोली सीमा हैदर
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी किया है। सीमा हैदर की इंस्टग्राम पर मौजूद यूजर आईडी से शेयर हुए इस वीडियो में सीमा हैदर ने कहा हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद जय भारत। इसके साथ ही सीमा हैदर ने दूसरे पोस्ट में लिखा- जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर, इंडियन आर्मी। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत में सीमा हैदर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, कि सीमा हैदर को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए। हालांकि सीमा हैदर की नागरिकता को लेकर अभी भारत सरकार की तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर भी सीमा हैदर ने दुख व्यक्त किया था। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया था कि सीमा पहलगाम हमले के बाद काफी दुखी हैं और उन्होंने कहा कि इस हमले में निहत्थे पर्यटकों की हत्या हुई वह बहुत दुखद है।
दो साल से ग्रेटर नोएडा में रह रही है सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक हैं और वह 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आईं थीं। वह भारत के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा कस्बे में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने आई थीं। हालांकि अब उन दोनों ने शादी कर ली है। दो साल से सीमा हैदर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रह रही हैं। हाल ही में सीमा ने एक बेटी को भी जन्म दिया है, लेकिन पहलगाम हमले के बाद जब भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तानी नागिरकों को वापस अपने देश जाने के लिए कहा गया तो फिर से सीमा हैदर का नाम चर्चा में आ गया। हालांकि अभी तक सरकार या जिला प्रशासन की तरफ से सीमा को पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। कानूनी दांव पेंच के कारण वह ग्रेटट नोएडा में ही बसी हुई है। Greater Noida News