अभिभावकों के साथ शिक्षा के नाम पर लूट, डेढ़ वर्ष से नहीं मिला न्याय
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:13 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में शिक्षा जैसे मंदिर में जहां शिक्षा दान की बड़ी-बड़ी बातें होती हों उस शिक्षा के मंदिर में बच्चों की पढ़ाई में छूट देने के नाम पर लाखों रुपये की धोखा-धड़ी लूट एवं भ्रष्टाचार अभिभावकों के साथ हो रहा है। और अभिभावक इस धोखाधड़ी लूट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले डेढ़ वर्ष लगातार अधिकारियों के एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। विभिन्न तरीके से अभिभावकों ने धरना प्रदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।
Greater Noida News
अध्यापक एवं प्रधानाचार्य के नेतृत्व में भ्रष्टाचार किया गया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 स्थिति रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने 2022-23 सत्र में बच्चों को 50% ट्यूशन फीस में छूट देने के नाम पर दाखिले किए थे। इसके 3 महीने बाद फीस को सौ प्रतिशत बढ़ा दिया गया। फीस में छूट देने के नाम पर अभिभावकों से 20-50-70 हजार रुपये स्कूल के अध्यापक एवं प्रधानाचार्य के नेतृत्व में लेकर भ्रष्टाचार किया गया। जिसकी जांच की मांग को लेकर अभिभावक एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन पिछले डेढ़ वर्ष से जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर से न्याय की मांग कर रहा है। लेकिन अभी तक अभिभावकों को न्याय नहीं मिला है, इसके बाद अभिभावकों ने 13 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय प्रांगण में एक दिन का मौन व्रत रखा था। एसडीएम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन यानी की 28 सितंबर तक निष्पक्ष जांच कर कर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रकरण में जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अभिभावक बच्चों सहित भूख हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी। इस दौरान- संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर सत्येंद्र कपासिया फतेह सिंह सुनील शर्मा विपिन चौहान किरणपाल सिंह महेश नागर अंकित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।