Greater Noida News : रात में दोस्तों के साथ की पार्टी, सुबह मृत मिला सैमसंग कंपनी का इंजीनियर
Greater Noida News : Party with friends at night, Samsung company engineer found dead in the morning
भारत
चेतना मंच
21 Jun 2023 06:47 PM
Greater Noida News : सैमसंग कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मूल रूप से गाजियाबाद निवासी दिनेश सिंह सैमसंग कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बीती रात्रि वह अपने दो जूनियरयों के साथ सेक्टर-135 में अपने परिचित के यहां आए थे। देर रात तक पार्टी करने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए सुबह के समय जब देर तक दिनेश सिंह नहीं उठे तो उनके दोस्त उन्हें जगाने पहुंचे। लेकिन वह बेसुध पड़े हुए मिले उनकी हालत को देखकर उनके जूनियर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida News :
अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। इस संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों द्वारा इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।