
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में आए दिन नई समस्याएं सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा दादरी मुख्य मार्ग पर कुलेसरा चौकी के सामने कॉलोनी वासियों बिजली ना आने को लेकर बीच रोड पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बिजली न आने से लोग परेशान हैं। जिसके चलते मंगलवार को दिन निकलते ही सैकड़ों लोगों ने बीच सड़क पर डेरा डाल दिया और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाढ़ की वजह से बिगड़ते माहौल को देखते हुए बिजली की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। डूब क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिस वजह से बिजली बाधित की गई है। कुलेसरा और कॉलोनी के निवासियों ने बिजली ना आने से परेशान होकर आज सुबह प्रदर्शन किया। हल्की सी बारिश होते ही कुलेसरा के पास रोड पर कई फीट पानी भर जाता है। जिससे भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। अगर ऐसे में बिजली विभाग द्वारा बिजली दी जाती है तो करंट उतरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं गर्मी के चलते बिजली न आने से निवासियों का बुरा हाल है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-18-at-11.25.03-AM.mp4"][/video]सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस लोगों को समझा कर शांत करवाने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की जा रही है। Greater Noida News