रजिस्ट्री और पजेशन की मांग कर रहे लोगों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
03 Oct 2023 11:09 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। रजिस्ट्री और घरों के पजेशन को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हर रविवार को एक मूर्ति चौराहे पर प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है लेकिन अब जल्दी ही इनकी समस्याओं का निवारण होगा। आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी समीक्षा बैठक के दौरान घर खरीददारों के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि घर खरीदारों के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर कोई ना कोई समाधान निकालेंगे।
मालिकाना हक लेने के लिए गंवाई अपनी जमा पूंजी
दरअसल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में समीक्षा बैठक के दौरान नंद गोपाल नंदी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों ने अपने खून पसीने की कमाई से पैसे दिए हैं। किसी ने लोन पास कराया तो किसी ने अपनी जमा पूंजी को मालिकाना हक लेने के लिए गंवा दिया है। लेकिन अभी तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। घर खरीदारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर घर खरीदारों को उनका वाजिब हक दिलाएंगे।
Greater Noida News
घर खरीददार सीएम के सामने रख चुके हैं अपनी समस्याएं
दरअसल रजिस्ट्री और घर पजेशन की मांग को लेकर पिछले कई सालों से घर खरीदार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिसके लिए वह हर रविवार एक मूर्ति गोल चक्कर पर जोरदार प्रदर्शन करते हैं। लेकिन अभी तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। रजिस्ट्री की मांग को लेकर घर खरीददारों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी अपनी समस्याएं रखीं लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।