ग्रेटर नोएडा में रंगदारी में मांगा प्लाट और 10 लाख रुपये, FIR दर्ज
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2023 02:17 PM
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार से दस लाख रुपये नकद और आधा प्लाट दिए जाने की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी ना देने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्यवाही रही हो सकी, जिसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा के दादारी थाने में पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Greater Noida News
मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी का है। ग्रेटर नोएडा के दादरी के रेलवे रोड निवासी सचिन कुमार द्वारा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, सचिन कुमार ने वर्ष 2003 में अपनी मां निर्मला देवी के नाम से सिकंदराबाद स्थित खुर्जा रोड पर 100 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। प्लाॅट की चारदीवारी कराने के दौरान वहीं पर रहने वाले अक्षय मलिक और ज्ञानेंद्र मलिक वहां पहुंचे। दोनों ने सचिन के भाई और पिता को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर निर्माण कार्य नहीं करने दिया और 10 लाख रुपये और प्लॉट का आधा हिस्सा रंगदारी में मांगा। वहां पर मौजूद आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया।
आरोप है कि 28 मई की शाम अक्षय मलिक व ज्ञानेंद्र मलिक तीन अज्ञात लोगों को साथ नगर के रेलवे रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी में पहुंचे। पैसे और प्लॉट देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर जबरन घर में घुसकर सचिन और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से हथियार तान दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।