Greater Noida News : पुलिस ने दिखाई फुर्ति, 5 घंटे में ही दबोचा फर्जी STF कर्मी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:01 AM
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए खुद को एसटीएफ कर्मी बताने वाले युवक को केवल 5 घंटे में गिरफ्तार कर रंगदारी के रूप में वसूले गए 5 हजार रुपए बरामद कर लिए। साथ ही पुलिस ने फर्जी STF कर्मी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। हालांकि आरोपी का साथी पुलिस की पहुंच से फिलहाल बाहर है।
Greater Noida News In Hindi
इस संबंध में एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि लुक्सर गांव के दो युवक आर्यन व अंश कॉफी पीने के लिए ग्रेटर नोएडा की मार्केट में आए थे। एलजी गोल चक्कर पर कार सवार दो युवकों ने खुद को एसटीएफ का कर्मी बताते हुए उन्हें जबरन कार में बैठा लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने अंश और आर्यन को एटीएम बूथ ले जाकर उनसे 20 हजार रुपए निकलवा लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें सुनसान सड़क पर उतारकर मौके से फरार हो गए।
तत्काल हरकत में आई पुलिस
Greater Noida News : एडीसीपी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले।
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एलजी गोल चक्कर से श्यामवीर उर्फ पिंटू उर्फ अभिषेक पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम नगला हीरे थाना भरथना जिला इटावा को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व युवकों से रंगदारी के रूप में वसूले गए 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपने दूसरे साथी का नाम दीपांशु उर्फ बंटी उर्फ अंकित बताया। पकड़ा गया आरोपी हाल में तुगलपुर गांव में किराए पर रह रहा था।
Noida News : मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लें युवा खिलाड़ी : डा. महेश शर्मादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।