ग्रेटर नोएडा के दनकौर मेले में पुलिस ने हुड़दंगों को सिखाई सबक, कर दी लाठियों की बरसात
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:15 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गुरु द्रोण मेले में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसों की बरसात करने लगे। युवकों को हुड़दंग करते देख मेले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पर लाठियां भाजीं। जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हुडदंगों पर पुलिस का एक्शन
ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार की रात गुरु द्रोण मेले में दो युवकों के उत्पात से मेले का माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा। वायरल वीडियो में पुलिस को युवकों पर जमकर लाठियों की बरसात करके उन्हें गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। देखें वीडियो...
[video width="320" height="580" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/xotvidOuciaIuVKw.mp4"][/video]
क्यों हुआ बवाल?
बता दें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी दनकौर कस्बे में बड़े धूमधाम से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं लेकिन शुक्रवार की रात मेले में किसी बात को लेकर दो युवकों का झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात-लात तक जा पहुंची। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और मेले में हडकंप मच गया।
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी का कहना है कि, बिगड़ी हुई स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज का सहारा लिया गया। हुड़दंगों पर पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं और उन्हें वक्त रहते हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने युवकों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि लाठी बरसाने से पहले युवकों को चेतावनी दी गई थी लेकिन वो नहीं मानें जिसके बाद पुलिस को ऐसा करना पड़ा ताकि मेले में डर का माहौल पैदा ना हो।
थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/zysIyZdz6g
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 31, 2024
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।