ग्रेटर नोएडा में डेयरी की गंदगी का विरोध करना पड़ा भारी, हुआ ये अंजाम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 05:01 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पशुओं की डेयरी की वजह से हो रही गंदगी का विरोध करना पड़ोसी को खासा महंगा पड़ा। डेयरी संचालक ने अपने बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी व उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पीडि़त ने थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। छपरौला साईं लोक निवासी चंद्रवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के सामने रतन सिंह की पशुओं की डेयरी है।
क्या है पूरी घटना? Greater Noida News
डेयरी की वजह से उसके घर के सामने अक्सर पशुओं का गोबर वी गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। उसने रतन सिंह से गंदगी न फैलाने को कहा तो वह गाली गलौज पर उतर आया। उसके विरोध करने पर रतन सिंह अपने बेटे हरेंद्र, गौरव और अंकुर के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब उसके परिजन बचाने आए तो आरोपियों ने रंजना और आशा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News