ग्रेटर नोएडा न्यूज: ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कचहरी में हुआ रामशरण नागर एडवोकेट का स्वागत
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:18 PM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के पास स्थित जिला न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण नागर एडवोकेट का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अनेक युवा अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर रामशरण नागर एडवोकेट ने कहा कि वें नई जिम्मेदारी के साथ समाज की और अधिक सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।
Greater Noida News : रामशरण नागर बने राष्ट्रीय सचिव
Greater Noida News : आपको बता दें कि हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण नागर एडवोकेट को समाजवादी पार्टी की कानूनी विंग अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद श्री नागर शुक्रवार को जब जिला न्यायालय परिसर पहुंचे तो वहां फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में रामशरण नागर एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी के जरिए वें समाज की और अधिक सेवा करने का प्रयास करेंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि रामशरण नागर एडवोकेट जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
ये रहे मौजूद
रामशरण नागर एडवोकेट के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। स्वागत में मौजूद रहने वालों में सुनील नागर (इमलिया), राकेश गौतम, कुलदीप यादव, मुकेश सिसोदिया, रामकुमार चौधरी, उपेन्द्र यादव, अजय यादव, नीरज भाटी (लुहारली), कपिल यादव, विपिन नागर व पुनीत शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।