
Greater Noida News : (अमन भाटी) ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक के पास एक बड़ी घटना सामने आई है। सूरजपुर घंटा चौक के पास खड़ी रेंज रोवर गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। रेंज रोवर कार का नंबर एचआर 26 सीजी 0666 है। घटनास्थल पर आग लगने से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से रेंज रोवर कार बुरी तरह से जल गई। गाड़ी में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। Greater Noida News