ग्रेटर नोएडा के IBI कॉलेज ने भरी नई उड़ान, दोहराया विजन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:26 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट (IBI) ने नई उड़ान भरी है। IBI का विजन छात्रों को उद्योग तैयार (industry ready) बनाना रहा है। IBI ने अपने इस विजन को एक बार फिर दोहराया है। IBI के प्रबंधन तंत्र ने अपने विजन को दोहराते हुए कहा है कि IBI उत्कृष्ट छात्र तैयार करने का काम कर रहा है।
दरअसल ग्रेटर नोएडा स्थित, आई बिजनेस इंस्टीट्यूट, ने अपने नवीनतम पीजीडीएम बैच 2025 -2027 के स्वागत के लिए Catalyst 2025 नामक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया। Catalyst केवल एक नाम नहीं, बल्कि IBI के उस विजन का प्रतीक है, जो छात्रों को बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें उद्योग-तैयार (industry ready) बनाने की दिशा में कार्य करता है।
भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ नया बैच
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट अपने उच्च शैक्षणिक मानकों, मूल्य आधारित शिक्षा और कॉपोर्रेट-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए देशभर में जाना जाता है। संस्थान ने एक बार फिर अपनी मिशन-ड्रिवन सोच का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता में बदल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी को आमंत्रित किया गया, जो भारत के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद् और समाजसेवी हैं। डॉ. स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत के उभरते शैक्षणिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला और छात्रों से अपने करियर में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया। इसके साथ ही, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं Bada Business के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. विवेक बिंद्रा ने छात्रों को उत्साह, लक्ष्य और नेतृत्व के मंत्र से सराबोर किया। उनके सत्र ने पूरे सभागार में जोश और प्रेरणा का संचार कर दिया।
अनेक कंपनियों के बड़े अधिकारी हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा के एक होटल में आयोजित आईबीआई के इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें विभिन्न शीर्ष कंपनियों के सीईओ, सीएचआरओ और कॉपोर्रेट लीडर्स ने भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें आने वाले कॉपोर्रेट जीवन की व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार होने की दिशा दिखाई। आई बिजनेस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे लीडर्स तैयार करना है जो ज्ञान, दृष्टिकोण और नैतिकता के साथ उद्योग में अपनी अलग पहचान बना सकें। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ। Catalyst 2025 न केवल एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम था, बल्कि यह IBI के विजन, मूल्यों और मिशन को सजीव रूप से प्रस्तुत करने वाला मंच भी बना। इस प्रकार ग्रेटर नोएडा के IBI कॉलेज ने एक नई उड़ान भरते हुए आगे बढ़ते जाने की घोषणा की है। Greater Noida News