पानी की समस्या को लेकर देर रात सड़क पर उतरे गौर सिटी 2 सोसाइटी के निवासी, रोड जाम कर किया हंगामा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:15 AM
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी 2 के 14th एवेन्यू में पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने किया प्रदर्शन। सोसाइटी के गुस्साए निवासियों ने एकत्र होकर देर रात सोसाइटी के बाहर मेन रोड को भी जाम कर दिया। रेजिडेंट्स का आरोप है कि बीते 20 दिन से सोसाइटी में पानी की समस्या बनी हुई है। सोसाइटी में 24 घंटे से पानी की एक बूँद भी नहीं है, मेंटेनेंस स्टाफ गायब है, बच्चे और बूढ़े प्यासे सड़क पर आने को मजबूर हैं।
https://twitter.com/i/status/1714186828671299672
पानी का प्रेशर कम होने से नहीं भरती है टंकी
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 और 14 एवेन्यू के निवासी पानी की समस्या से परेशान होकर देर रात तकरीबन 9:30 बजे सड़क पर उतर गए। निवासियों ने बताया कि लगभग 20 दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी का प्रेशर कम आ रहा है। जिसके कारण घर के कार्य करने में दिक्कत होती है। सोसाइटी में 20-20 मंजिला इमारतें हैं। प्रेशर कम आने के कारण पानी टंकी तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में टंकी खाली रह जाती है। टंकी में पानी न होने के कारण लोगों को घर के कार्य करने में परेशानी होती है। कई बार बाहर से भी पानी खरीदना पड़ता है।
बिल्डर और प्राधिकरण की मिली भगत की वजह से समस्याओं का सामना कर रहे निवासी
निवासियों ने प्राधिकरण और बिल्डर पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना की शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से करने पर अधिकारी मामले को बिल्डर पर टाल देते हैं और बिल्डर प्राधिकरण पर डाल देता है। दोनों की मिली भगत से निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की जब सुनवाई नहीं हुई तो सोसाइटी वासियों ने एकत्र होकर सड़क पर ही जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई, पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।