
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मौजूद ला रेसिडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलने की बात कहते हुए बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था नहीं की है, जिस कारण सोसाइटी की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ कई आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि बिल्डर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर पीछे हट जाता है। सोसाइटी में बाइक चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं और आवारा कुत्तों का खौफ भी लोगों के दिमाग में घर कर गया है।
Greater Noida News : सोसाइटी में ही रहने वाले वरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यहां की समस्याओं को लेकर निवासियों ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत भी की थी। इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी डायरेक्टर और निवासियों के बीच संवाद का प्रयास भी किया था।
उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान केवल एक ही डायरेक्टर उपस्थित हुए तथा उन्होंने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही सभी डायरेक्टर मिलकर समाधान निकलेंगे। परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई समाधान निकाल सका और न ही निवासियों के साथ कोई मीटिंग की गई।
Greater Noida News : सोसाइटी के निवासी सौरभ के अनुसार यहां सुरक्षा एक बहुत बड़ी समस्या है। पिछले एक-दो महीने के दौरान ही यहां बाइक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही गार्ड न होने के कारण यहां आवारा कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि आवारा कुत्ते यहां के कई निवासियों को काट भी चुके हैं। इस संबंध में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुत्तों के खौफ के कारण यहां के निवासी अपने बच्चों को बाहर भेजने से भी डरते हैं। बच्चों के दिमाग में भी कुत्तों का खौफ बैठ गया है।
बिल्डर के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में राजदीप गौतम, सौरभ श्रीवास्तव, भारत मिश्र, अनुराग पांडेय सहित 150 से अधिक निवासी शामिल हुए।
Noida News : चकमा देकर फरार चल रहा दस हजारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।