Greater Noida News : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर निवासियों ने किया प्रदर्शन
Residents protest demanding basic amenities
भारत
RP Raghuvanshi
04 Dec 2022 07:16 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गुलशन बेलिना सोसाइटी के निवासियों ने सुविधाएं न मिलने के विरोध में नोएडा में गुलशन वन 129 प्रोजेक्ट और सेक्टर-144 स्थित बिल्डर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिल्डर दीपक कपूर से मिलने की मांग की।
Greater Noida News :
सोसाइटी के निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि सोसाइटी में परिवारों के फ्लैट की रजिस्ट्री दो साल से अटकी हुई है। रजिस्ट्री के मुद्दे को लेकर शिकायत करते रहे हैं,लेकिन कोई भी मदद नहीं मिल रही है। निवासी बस इंतजार कर रहे हैं। पूरा पैसा जमा होने के बाद भी मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। लोग मजबूर हैं रजिस्ट्री और ओसी के बिना रहने के लिए। कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
आरोप है कि अभी तक पार्किंग तैयार नहीं हो पाई है, जिस कारण आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर विधायक तेजपाल नागर से गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की बात कही, लेकिन बाद में वह भी चुप हो गए। अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है। निवासियों ने यह निर्णय लिया है कि अगर जल्द से जल्द मांगे नहीं पूरी होंगी तो वे एक मूर्ति चौक पर प्रदर्शन करेंगे।