Greater Noida News : आईआरएस के रिटायर्ड अधिकारी को करोड़ों का चूना
Noida News: Used to trap with Chinese loan app, then used to blackmail
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2022 07:22 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) के रिटायर्ड अधिकारी को प्लॉट बेचने के नाम पर जालसाजो ने उन्हें 1.25 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। प्लॉट की एवज में पैसा देने के बावजूद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। पीडि़त ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News :
दर्ज रिपोर्ट में रिटायर्ड आईआरएस अफसर अबरार अहमद ने बताया कि उन्होंने तुगलपुर गांव में प्लॉट खरीदने के लिए सेक्टर पाई निवासी साजिदा बेगम व नफीस मंसूरी से मुलाकात की थी। दोनों आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनका तुगलपुर में एक प्लॉट है जिसे वह बेचना चाहते हैं। प्लॉट का सौदा 2 करोड़ 6 लाख रुपये में तय हुआ। पेशगी के तौर पर उन्होंने 1,2500000 रुपए साजिदा बेगम व नफीस मंसूरी को दे दिए। प्लॉट अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय में ट्रांसफर मेमोरेंडम (टीएम) के लिए 4,54000 व पेनल्टी के रूप में 77000 जमा कराएं। अबरार अहमद का आरोप है कि उन्होंने जब आरोपियों से प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो वह साफ मुकर गए। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि जिस प्लॉट को उन्हें बेचा गया उस पर आरोपी आईसीआईसी बैंक से एक करोड़ रुपये का लोन ले चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।