
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र के कस्बे में स्थित मनी ट्रांसफर सर्विसेज की शॉप से चोरों ने 1,12,000 रुपए की चोरी कर ली। घटना के समय दुकानदार काउंटर छोड़कर लघुशंका करने के लिए चला गया था।
ग्राम डाबरा निवासी सोनू भाटी ने बताया कि वह कस्बे में बालाजी टेलीकॉम सेंटर तथा मनी ट्रांसफर सर्विसेज के नाम से दुकान चलाता है। गत 12 सितंबर की दोपहर को वह पास में ही लघुशंका करने के लिए गया था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसके काउंटर से 1,12,000 रुपए निकाल लिए।
Greater Noida News : कुछ समय बाद जब वह दुकान पर पहुंचा, तो उसे काउंटर का गल्ला खुला हुआ और नगदी गायब मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Greater Noida
Greater Noida News भाजपा को उखाड़ फेंकेने का लें संकल्प : अजय राय
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।