भाजपा नेता गौरव भाटिया को लेकर मचा बवाल, वकील हुए आग-बबूला
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2024 07:17 PM
Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध वकील गौरव भाटिया को लेकर ग्रेटर नोएडा में बड़ा बवाल हो गया है। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित जिला कचहरी में भाजपा नेता गौरव भाटिया एडवोकेट को लेकर हुआ बवाल देखते ही देखते मीडिया की सुर्खियां बन गया है। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा स्थित जिला गौतमबुद्धनगर जिला कचहरी का है। कचहरी में वकीलों की हड़ताल के दौरान यूट्यूब तथा चर्चित आरोपी एल्विस यादव की जमानत की अर्जी से जुड़ा हुआ है इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा कचहरी के वकीलों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है
क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतम बुध नगर की जिला कचहरी में बुधवार को वकीलों की हड़ताल थी। यह हड़ताल ग्रेटर नोएडा स्थित कचहरी में कार्यरत एक अधिवक्ता के पिता के विरुद्ध पुलिस में एक एफआईआर दर्ज हो गई थी। इस घटना के विरोध में ग्रेटर नोएडा की कचहरी में वकीलों ने हड़ताल कर रखी है। इसी बीच भाजपा के प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध वकील गौरव भाटिया ग्रेटर नोएडा स्थित कचहरी में पहुंचे। कचहरी में गौरव भाटिया चर्चित यूट्यूब पर एल्विश यादव की जमानत कराने के लिए गए थे। कचहरी में मौजूद वकीलों ने गौरव भाटियों से कहा कि आज कचहरी में हड़ताल है इस कारण आप कोर्ट में पेश न हो और अपना अधिवक्ता वाला 'बैंड' उतार दें। इस पर गौरव भाटिया पेशी के लिए अड़े रहे। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा स्थित कचहरी के अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया से निवेदन करते रहे कि वह हड़ताल के कारण अपना 'बैंड' उतार दें। बताया जा रहा है कि गौरव भाटिया ने अपना 'बैंड' उतरने से मन कर दिया। इस बीच किसी ने गौरव भाटिया का 'बैंड' खींच कर उतार लिया और बैंड को फाड़कर फेंक दिया समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित जिस कचहरी में बवाल मचा हुआ था।