दु:खद समाचार: भाजपा विधायक के भाई का निधन, गांव में दी गई मुखाग्नि
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:02 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी से एक दु:खद खबर आई है। खबर यह है कि दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल सिंह नागर के भाई का निधन हो गया है। तेजपाल सिंह नागर भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र व (दादरी) से विधायक हैं। निधन के बाद उनके भाई का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
नहीं रहे विधायक के बड़े भाई
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र (दादरी) के विधायक तेजपाल सिंह नागर के बड़े भाई का नाम सुरेन्द्र सिंह नागर था। शनिवार की सुबह सुरेन्द्र सिंह नागर का निधन हो गया। इस आशय की जानकारी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सोशल मीडिया एक्स..... के द्वारा दी है। विधायक के भाई के निधन से पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर लगभग 2.00 बजे उनके पैतृक गांव आकिलपुर में कर दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता एवं आकिलपुर गांव के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।