Greater Noida News : दुजाना पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
Science exhibition by children at Dujana Public School
दादरी
RP Raghuvanshi
06 Nov 2022 11:04 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। बादलपुर क्षेत्र के दुजाना कस्बे में स्थित दुजाना पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हर वर्ष की भाँति एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों का वार्षिक हेल्थ चेकअप भी किया गया।
विद्यालय के मैनेजर मौजीराम नागर एवं जिला गंगा समिति के सदस्यों ने कहा की नदियों में बढ़तें हुए प्रदूषण पर जो मॉडल बनाया गया, वह काबीले तारीफ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति ममता शुक्ला ने कहा कि बच्चों के पूर्ण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यकम होने अति आवश्यक है।
विद्यालय के डायरेक्टर राहुल नागर ने कहा कि शिक्षा व्यवसाय नही है। बल्कि राष्ट की उन्नति का एक अंग है। किताबी ज्ञान ही होना आवश्यक नही है, बच्चों को व्यवहारिकर भी होना चाहिए।
Greater Noida News :
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर पिंकी नागर, संध्या मिश्रा, एडवोकेट सुखवीर नागर, बलबीर दरोगा, डा. देवेन्द्र नागर, डा. रणजीत, सरजीत नागर एवं अध्यापकगण मौजूद थे ।